पैरोल पर गए कैदी के वापस नहीं लौटने पर मामला दर्ज

BY — April 22, 2016

Prisonerउदयपुर। शहर की सूरजपोल थाना पुलिस ने पैरोल पर गए कैदी के पुन: नहीं आने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है।

पुलिस के अनुसार नारायण पुत्र भेरिया मीणा निवासी छाणी मानपुर झल्लारा जो लूटपाट के मामले में सजायाफ्ता कैदी था। यह कैदी जनवरी में 20 दिन की पैरोल पर अपने गांव गया था, जो पुन: नहीं आया। इस पर जेल अधीक्षक की ओर से मामला दर्ज करवाया गया था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की तो आरोपी के धरियावद में होना सामने आया। जिस पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply