Header Banner

महिला को काटा जंगली सुअर ने

BY — May 5, 2016

Police_capउदयपुर। शिकारवाड़ी में गुरूवार सुबह एक महिला को जंगली सुअर ने हमला कर जगह-जगह से काट लिया।

जानकारी के अनुसार गोवर्धन सागर क्षेत्र में सुबह एक महिला सफाई कर रही थी। इसी दौरान शिकारबाड़ी की ओर मौजूद जंगल की तरफ से एक जंगली सुअर ने इस महिला पर अचानक हमला बोल दिया। सुअर ने इस महिला को जगह-जगह से काट लिया। शोर मचाने पर लोग सुअर वहां से भाग गया। महिला के एक पैर को सूअर ने दांत से काट दिया जिससे मांस बाहर आ गया। एमबी चिकित्सालय में उसका उपचार शुरू किया। सूचना पर नगर निगम की टीम और एनिमल एड की टीम भी वहां पहुंची, जिसने बड़ी मशक्कत के बाद इस सुअर को काबू में किया और पिंजरे में डालकर जंगल की ओर लेकर गए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply