उदयपुर। आएनटी मेडिकल कॉलेज के जनाना इकाई के यूनिट हेड एवं प्रोफेसर डॉ. मुकेश राघव को राज्य सरकार ने एपीओ कर दिया है।
गौरतलब है कि जनाना चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक और प्राचार्य डॉ. मुकेश राघव पर कुछ समय पूर्व रेजीडेंट चिकित्सकों ने परेशान करने, महंगे गिफ्ट देने का दबाव बनाने और अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए हड़ताल कर दी थी। जिसमें डॉ. मुकेश राघव को एपीओ करने की मांग थी। रेजीडेंट चिकित्सकों की मांग को देखते हुए राज्य सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए डॉ. मुकेश राघव को एपीओ करते हुए पदस्थापन की प्रतिक्षा में जयपुर बुला लिया है।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.