Header Banner

मकान का ताला तोड़ जेवर, नकदी चोरी

BY — June 10, 2016

theftउदयपुर। सायरा थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोडक़र अंदर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए।

जानकारी के अनुसार पदराड़ा निवासी भीमसिंह ने मामला दर्ज करवाया कि वह अपने परिवार के साथ रात्रि को खेत पर गया था। पीछे से अज्ञात चोरों ने उसके मकान का ताला तोड़ दिया और मकान में से अज्ञात चोरों ने अलमारी में रखे सोने की रकड़ी, बोर, चांदी की दो जोड़, अंगूठियां सहित करीब 15 हजार रूपए नकदी चोरी कर ले गए। सुबह खेत से पुन: घर पर आए और मकान का ताला टूटा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply