Header Banner

रतजगे में जाना पड़ा महंगा

BY — June 14, 2016

सूने मकान का ताला तोड़ लाखों की नकदी व जेवर चोरी

theftउदयपुर। प्रतापनगर में एक परिवार अपने गांव में जागरण में गया था। पीछे से अज्ञात चोरों ने उसके सूने मकान का ताला तोड़ दिया और मकान में से लाखों रूपए नकद और जेवर चोरी कर ले गए।

मिली जानकारी के अनुसार रेती-पत्थर के ठेकेदार जिंक कॉलोनी निवासी भैरोसिंह चूंडावत सोमवार को अपने गांव रठाणा मावली जागरण में गया था। रात्रि को चोर मकान में घुस गए और मकान में तालो तोडक़र चोरी करना शुरू कर दिया। अलमारियों में रखे करीब ढ़ाई लाख रूपए नकद और 8 तोला वजनी सोने के जेवर दो तोले का हार, दो तोले का शीशफूल, काल के टॉप्स, लटकन व चेन चोरी कर ले गए। चार बजे पड़ोसी किशनसिंह कीकावत को मकान में से हलचल की आवाज सुनकर किशनसिंह ने भैरोंसिंह को फोन लगाया और पूछा तो भैरोंसिंह ने स्वयं के गांव में होना बताया। इसी दौरान मकान में से तीन युवक निकले और बाहर खड़ी बाईक पर सवार होकर फरार हो गए। सूचना पर थानाधिकारी सुरेन्द्रसिंह भाटी मय जाब्ते के मौके पर गए और मौका-मुआयना किया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि चूंडावत ने बताया कि चोरी हुई नकदी भुगतान के लिए घर में रखी हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply