Header Banner

विवाहिता का अपहरण कर अन्यत्र बेचने का मामला दर्ज

BY — June 18, 2016

kidnapउदयपुर। कानोड़ थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने तीन लोगों के खिलाफ उसका अपहरण कर अन्यत्र बेचने का मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार सारंगपुरा कानोड़ निवासी विवाहिता ने मामला दर्ज करवाया कि गांव में ही रहने वाला उदयलाल पुत्र नारायण जाट, इसका भाई नारायण जाट और पिता नारायण जाट तीनों उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर गए और इसके बाद दो लाख रूपए में उसे रतन पुत्र हीरालाल जाट निवासी भादसोड़ा के वहां नाते दे दी। वहां पर आरोपी ने उसके साथ संबंध बनाए और बाद में वह वहां से निकलकर अपने ससुराल में आकर पति को सारी बात बताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply