चतर सिंह की हत्या के विरोध में रैली निकाल कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

BY — July 1, 2016

फर्जी एनकाउन्टर के विरोध में दिया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

010702उदयपुर। बजरंग सेना मेवाड़ की ओर से शुक्रवार को सुबह 10 बजे सेवाश्रम चौराहे से कलेक्ट्री कार्यालय तक वाहन रेली निकाल जेसलमेर में बेगुनाह चतुर सिंह की पुलिस द्वारा हत्या करने के विरोध में जिलाधीश कार्यालय पर उग्र प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलक्टर को दिया गया।

संस्थापक कमलेन्द्रसिंह पंवार ने बताया चतर सिंह की हत्या की सीबीआई से जांच करवाने की मांग की। जैसलमेर में बेगुनाह चतुर सिंह की पुलिस द्वारा हत्या करने के विरोध में जिलाधीश कार्यालय के बाहर जैसलमेर पुलिस प्रशासन के खिलाफ कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर नारे बारे कर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन प्रेषित किया गया। इस अवसर पर आरपी सिंह आकवा, विक्रम सिंह तलावदा, शंकर माली, नीरज कुमावत, सुनील कालरा, जितेन्द्र जैन, गोपाल सिंह तितरडी, देवी सिंह राठौड़, हाजी प्यारा मोहम्मद, योगेन्द्र सिंह चौहान, भंवर सिंह अखेपुर, ख्यालीलाल रजक सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply