Header Banner

इनरव्हील क्लब को 21 अवार्ड

BY — July 28, 2016

280709उदयपुर। इनरव्हील क्लब उदयपुर ने विगत सत्र में किये गये सेवा कार्यो के लिए मध्यप्रदेश के गुना में आयोजित इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट 305 के समापन समारोह में इनरव्हील को बेस्ट क्लब सहित 21 पुरूस्कारों से सम्मानित किया गया। क्लब का चार्टर दिवस एवं नये सत्र का पदस्थापना समारोह शुक्रवार को रोटरी बजाज भवन में आयोजित किया जाएगा।

क्लब अध्यक्ष डॉ. पुष्पा सेठ ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट के समापन समारोह में क्लब को बेस्ट  क्लब, बेस्ट प्रेसीडेन्ट का डॉ. पुष्पा सेठ, बेस्ट सचिव का रेखा भाणावत,कान्फ्रेन्स चेयरमेन का सुरजीत छाबड़ा सहित क्लब को 21 पुरूस्कारों से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुन्दरी छतवानी, पंकज मट्ठा सहित अनेक सदस्याएं मौजूद थी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply