Header Banner

अवैध रूप से पिस्टल लेकर घूमते युवक गिरफ्तार

BY — August 2, 2016

fireउदयपुर। अवैध रूप से पिस्टल लेकर घूमते युवक को भूपालपुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी इसे 20 हजार रुपए में खरीद कर लाया था।

पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र  प्रसाद गोयल ने बताया कि शास्त्री  सर्किल पर युवक के अवैध रूप से पिस्ट ल लेकर घूमने की सूचना भूपालपुरा थानाधिकारी चांदमल सिंगारिया को मिली। हैड कांस्टेटबल देवकिशन मय जाब्ताल वहां पहुंचे और पूछताछ की। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। पीछा कर पुलिस ने उसे दबोचा। पूछताछ में अपना नाम कामिल उर्फ फैजल पुत्र मोहम्मद युनूस शेख निवासी खांजीपीर बताया। उसने बताया कि कुछ समय पूर्व नईम, शहादत और कुंदन ने उस पर हमला किया था। इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से पिस्टल लेकर घूम रहा था।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply