Header Banner

जादोन येलो बेल्ट से सम्मानित

BY — February 25, 2012

udaipur. महिन्द्रा इन्स्टीट्यूट ऑफ क्वालिटी द्वारा महिन्द्रा ग्रुप की क्लब महिन्द्रा होटल फ्लोरा के महाप्रबन्धक रमेशसिंह जादोन को गत दिनों केरल स्थित मुनार रिसोर्ट में आयोजित एक समारोह में येलो बेल्ट से सम्मानित किया गया।

जादोन को वैज्ञानिक तरीक से महिन्द्रा ग्रुप व अन्य प्रकार के प्रोजेक्टो में आने वाली समस्याओं का सुचारू रूप से समाधान निकालने के लिये महिन्द्रा इन्स्टीट्यूट ऑफ क्वालिटी के निदेशक अंजनी कुमार चौधरी ने येलो बेल्ट से सम्मानित किया। इस अवसर पर देश में कार्यरत क्लब महिन्द्रा होटल एण्ड रिसोर्ट के अनेक महाप्रबन्धकों ने भाग लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply