Header Banner

शटर ऊंचा कर चोरी, 20 दिन बाद मामला दर्ज

BY — August 13, 2016

theftउदयपुर। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में 20 दिन पूर्व अज्ञात बदमाश दुकान का शटर ऊंचाकर लाखों की नकदी व अन्यर सामान ले गए। पुलिस मामला दर्ज करने से बचती रही। उच्चा धिकारियों के ध्याकन में आने के बाद मामला दर्ज किया गया।

जानकारी के अनुसार देबारी निवासी दिलीप मेहता ने मामला दर्ज कराया कि उसकी देबारी में इलेक्ट्रॉ निक्स  की दुकान है। 27 जुलाई की रात्रि 2 बजे गश्तद करने वाले पुलिसकर्मी का फोन आया कि उसकी दुकान का शटर ऊंचा है और सामान गायब है। वह पहुंचा तो देखा कि दुकान के गल्ले‍ का ताला टूटा हुआ है। दुकान से पौने दो लाख रूपए नकद, सीसीटीवी, एलसीडी और अन्यल सामान गायब हैं। वह अगले दिन रिपोर्ट दर्ज कराने गया तो उसे बाद में आने को कहा। उच्चा्धिकारियों के ध्या न में लाने के बाद मामला दर्ज किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply