Header Banner

ओम बन्ना धाम पर मनाया रक्षाबंधन

BY — August 18, 2016

180803उदयपुर। ओम बन्ना सेवा संस्थान की ओर से बलीचा स्थित ओम बन्ना धाम पर गुरूवार को रक्षाबन्धन पर गादी लगाई गई।

ओम बन्ना सेवा संस्थान के आरपी सिंह आकवा ने बताया कि प्रातः ओम बन्ना सेवक द्वारा प्रातः विधि विधान से पूजा पाठ करमोहक श्रृंगार कराया व साफ व तलवार धराई गई। जोत के साथ भोग धराया गया । माताओ, बहनों द्वारा बावजी गादी पर राखी धराई गई व मुंह मीठा कराया गया । पूजन पाठ के समय संरक्षक कमलेन्द्र सिंह पंवार, विक्रम सिंह तलावदा, अजयपाल सिंह, डॉ. घनश्यामसिंह भीण्डर, महेन्द्र सिंह चौहान सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply