Header Banner

भजन आधारित नृत्य नाटिका की भव्य प्रस्तुति

BY — August 22, 2016

हिरणमगरी सेक्टर 4 स्थित मूर्तिपूजक संघ के मंदिर में हुआ कार्यक्रम

220809उदयपुर। हिरणमगरी सेक्टर 4 स्थित जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ के मंदिर में रविवार को आचार्य सोम सुंदर सूरि पाठशाला के बच्चों ने भगवान के भजनों पर सुंदर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की।

संघ के अध्यक्ष सुशील बांठिया ने बताया कि बच्चों ने भव्य अष्ट प्रकारी पूजा का नृत्य व संगीत के साथ 25 बच्चों ने भव्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का निर्देशन पंचम जैन, ट्विंकल जैन एवं हिनल सेठ ने किया। बच्चों को पिछले एक माह से नाटिका के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा था। कार्यक्रम साध्वी श्री अरहद रेखा श्रीजी की पावन निश्रा में हुआ।
संघ के अध्यक्ष बांठिया ने बताया कि पाठशाला पिछले एक वर्ष से चल रही है। उन्होंने मंदिर में बच्चों को भव्य प्रस्तुति पर बधाई देते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम देखने खासी संख्या में श्रद्धालु श्रावक-श्राविकाएं मौजूद थे। उन्होंने बताया कि 23 अगस्त मंगलवार को प्रातः 9 बजे संघ की श्राविकाओं द्वारा उपकारकारी उपकरण को भाव से करूं वंदना की नृत्य संगीत द्वारा आयोजन किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply