Header Banner

जनसेवा के कार्य हाथ में लेगी फोर्टी

BY — September 18, 2016

मनाया विश्वकर्मा एमएसएमई दिवस

180910उदयपुर। फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एण्ड इन्डस्ट्रीज फोटी की ओर से कल मल्लातलाई स्थित होटल रॉयल प्रताप निवास में विश्वकर्मा दिवस एमएसएमई दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया।

उदयपुर फोर्टी के अध्यक्ष प्रवीण सुथार ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि फोर्टी निकट भविष्य में अनेक जनसेवा कार्यों को हाथ में लेगी ताकि आमजन को राहत दिलायी जा सके। महासचिव पलाश वैश्य ने बताया कि सोलर पर अक्टूबर माह में एक वृह्द सेमिनार का आयोजन किया जएगा जिसमें राजस्थान एवं केन्द्र सरकार के संबंधित विभाग के अधिकारी भाग ले कर इससे होने वाले लाभों के बारे में बतायेंगे। डॉ. चिराग अग्रवाल ने बताया कि आस-पास एवं ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली दांतों की बीमारियों के बारें में जागरूकता फैलाने एंव दांतों की बीमारियों पर निशुल्क चिकित्सा शिविर फोर्टी द्वारा आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मेम्बरशीप कमेटी चेयरमैन विपुल अग्रवाल ने बताया कि शीघ्र ही फोर्टी से नये सदस्यों को जोड़ा जाएगा। बैठक में उपाध्यक्ष लोकेश त्रिवेदी, सचिव शरद आचार्य, इन्द्रकुमार सुथार, मुकेश सुथार, राजेश शर्मा, प्रज्ञात अग्रवाल, अरूण सुथार, विशाल दाधीच, सुनील त्रिवेदी, केशु डांगी सहित अनेक सदस्यों ने विचार व्यदक्तस किए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply