Header Banner

पीएमसीएच में पुस्तक प्रदर्शनी

BY — October 6, 2016

061002उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पीटल में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. एस. एस. सुराणा ने किया। यह प्रदर्शनी एमबीबीए एवं बीडीएस के छात्र-छात्राओं हेतु लगाई गई जिसमें छात्रों द्वारा पाठ्यक्रम से जुडी पुस्तकों का क्रय किया गया।

पुस्तकालय अध्यक्ष रघुवीर सिंह देवड़ा ने बताया कि इस प्रदर्षनी में सभी तरह की मेडिकल से जुड़ी पाठ्यपुस्तकें एवं सन्दर्भ पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया। आर्या पब्लिकेशन के सौजन्य से आयोजित पुस्तक प्रदर्शनी में मेडिकल क्षेत्र के जाने-माने प्रकाशकों जेपी ब्रदर्स, सी बीएस, मेग्रा हिल ने शिरकत की। वाइस प्रिसिंपल डॉ. दिनेश भटनागर, कॉलेज के विभिन्न डॉक्टरों एवं विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply