Header Banner

अन्तरमहाविद्यालयी क्रिकेट : श्रमजीवी महाविद्यालय विजेता

BY — October 19, 2016

191003उदयपुर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के श्रमजीवी महाविद्यालय की ओर से बीएन विश्वविद्यालय के ग्राउण्ड पर  आयोजिन दो दिवसीय अन्तरविद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता के फाईनल मुकाबले में बुधवार को श्रमजीवी महाविद्यालय ने कम्प्यूटर एण्ड आइ टी महाविद्यालय को 7 रन से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा किया।

आयोजन सचिव डॉ. दिलीप सिंह चौहान ने बताया कि प्रथम सेमीफाईनल में कम्प्यूटर एण्ड आईटी ने होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय को तथा दूसरे सेमीफाईनल में श्रमजीवी ने एलएमटीटी महाविद्यालय को परास्त किया। स्पोर्ट्स बोर्ड सचिव भवानीपाल सिंह, डॉ. रोहित कुमावत, धीरेन्द्र सिंह दिनेश तिवारी ने ने विजेता टीम को ट्राफी एवं मेडल प्रदान किये।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply