Header Banner

आगंनवाड़ी स्कूल को गोद लिया

BY — November 17, 2016

171101उदयपुर। इनरव्हील क्लब द्वारा आज कविता के समीप बरोड़िया गांव स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र एवं आयड़ स्कूल को गोद लेकर उसके सर्वांगीण विकास का जिम्मा उठाया है। इसके प्रथम चरण के तहत वहां अध्ययनरत विद्यार्थियों को अध्ययन की जरूरतमंद सामग्री आज उपलब्ध कराई गई।

क्लब अध्यक्ष डॉ. पुष्पा सेठ एवं सचिव रेखा भाणावत ने बताया कि बच्चों के बैठने के लिये दरियां, स्वेटर, स्कूल यूनिफॉर्म, स्कूल बैग, खिलौने, झूले, ट्रेक साईकिल विद्यालय एवं आंगनवाड़ी प्रबंधन को प्रदान किये। बच्चों के साथ बुलाये गये उनके अभिभावकों को घर में साफ-सफाई रखनें के तरीके बताए गये। इस अवसर पर डॉ. पुष्पा सेठ, रेखा भाणावत, संदीप भाणावत सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply