Header Banner

चौहान, जोशी, चंडालिया व गोधा औद्योगिक सलाहकार समिति के सदस्य

BY — December 23, 2016

उदयपुर। राज्य सरकार ने उदयपुर जिला औद्योगिक सलाहकार समिति के सदस्यों की नियुक्ति कर दी है। इसमें वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रगुप्त सिंह चौहान को एनजीओ प्रतिनिधि के रूप में सदस्य मनोनीत किया गया है।

साथ ही भाजपा के जिला मंत्री व कलड़वास चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष मनोज जोशी, भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ में उपाध्यक्ष नितुल चंडालिया तथा भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ के संभाग संयोजक तथा मार्बल प्रोसेसिंग एसोसिएशन के सचिव विजय गोधा को सदस्य मनोनीत किया गया है। चारों ही सदस्यों ने इस मनोनयन पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट का आभार प्रदर्शित किया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply