Header Banner

चिकित्सा शिविर में 118 लोगों ने करायी जांचें

BY — January 8, 2017

उदयपुर। जैनाचार्य देवेन्द्र महिला मण्डल द्वारा रविवार को सेलिब्रेशन मॉल के सामने स्थित देवेन्द्र धाम में आयोजित मल्टी स्पेशियलिटी निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 118 लोगों ने जांचें कराकर अपने रोग का निदान पाया।

मण्डल की अध्यक्षा डॉ. सुधा भण्डारी ने बताया कि शिविर में ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. जेके छापरवाल, दर्शन डेन्टल कॉलेज के प्राचार्य दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. राजन, स्त्री रोग विशेषज्ञ  डॉ. विनया पेण्डसे एवं इन्जरी थैरेपी विशेषज्ञ डॉ. मुर्तजा ने सेवायें देकर रोगियों को उपचार उपलब्ध कराया।
महामंत्री ममता रांका ने बताया कि शिविर में आने वाले जरूरतमंद रोगियों की ईसीजी एवं ब्लड शुगर की जांच निःशुल्क की गई। डॉ. सुधा भण्डारी ने बताया कि शिविर में फिजियोथेरपिस्ट डॉ. मुर्तजा ने लोगों को अपने घुटनों को दीर्घावधि तक बचाये रखने के लिए योग बतायें। उन्होंने आमजन से फास्ट का उपयोग नहीं करनें की सलाह दी। शिविर के बाद आयोजित सवाल-जवाब सेशन में सभी चिकित्सकों ने लोगें की बीमारियों के बारें में जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं को शान्त किया। डॉ.भण्डारी ने बताया कि प्रत्येक माह प्रत्येक बीमारी पर विषय विशेषज्ञ को बुलाकर एक कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply