Header Banner

फागोत्सव में खेली फूलों की होली

BY — March 11, 2017

उदयपुर। श्री अग्रवाल वैष्णव समाज द्वारा आज सुरजपोल स्थित निज लक्ष्मी नारायण मन्दिर में फागोत्सव मनाया गया। जिसमें समाज के महिला-पुरूषों ने 200 किलो से अधिक के फूलों की होली खेल कर इसे धूमधाम से मनाया।

मनिछर के इन्चार्ज शीतल मारवाड़ी ने बताया कि महोत्सव में जगदीश मन्दिर  की रथ समिति के गोपाल एण्ड पार्टी ने राधा-कृष्ण एवं शिव पार्वती के गीत कर आकर्षक नृत्य कर सभी को भाव-विभार कर दिया। समाज के प्रवक्ता दिनेश बंसल ने बताया कि श्रीमती कलादेवी द्वारा मन्दिर को चंादी का बड़ा छत्र एवं श्रीमती कैलाश देवी कानूगो द्वारा चंवर भेंट किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply