पीएमसीएच में स्पाइन का सफल ऑपरेशन

BY — June 8, 2017

संजय को मिली कमर के दर्द से निजात

उदयपुर। अगर किसी भी इंसान के सिर से अपने पिता का साया हट जाता है तो उस पर अपने परिवार की जिम्मेदारी आ जाती है। और ऐसे में अगर उसको कोई बीमारी हो जाए तों यह किसी बड़ी समस्या से कम नहीं होती है, और ऐसा ही हुआ गंगापुर निवासी संजय माली के साथ।

भीलवाड़ा के गंगापुर के रहने वाले 32 वर्षीय संजय माली को पिछले 7 वर्षों से कमर दर्द की समस्या थी जिसके चलते वह चलने फिरने के साथ साथ काम करने में असमर्थ था। घड़ी की दुकान करने वाले संजय ने कई जगह दिखाया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। परिवार वालो ने संजय के इलाज के लिए राहुल अग्रवाल के करीबी गंगापुर निवासी शंकरलाल सुखवाल से सम्पर्क किया। सुखवाल ने संजय को स्पाईन एवं जॉईन्ट रिप्लेसमेन्ट सर्जन डॉ. सालेह मोहम्मद कागजी को दिखाया तों जॉच करने पर उसके रीढ की हड्डी में नस के दबाव का पता चला जिसका कि ऑपरेशन द्वारा ही इलाज सम्भव था। जिसका लगभग 70 हजार रूपए का खर्चा आता है। सुखवाल ने सजय के के बारे में पीएमसीएच के चैयरमैन राहुल अग्रवाल को बताया तो अग्रवाल ने न केवल उसका ऑपरेषन कराया बल्कि उसे कमर के दर्द से निजात दिलाई।
इस सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया सर्जन डॉ.सालेह मोहम्मद कागजी, डॉ.प्रकाश औदित्य, डॉ. ज्योति, बृजेश एवं सुभाष की टीम ने। इस ऑपेरशन में मरीज के नस पर पड़ रहे दबाव को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। डॉ. कागजी ने बताया कि इस तरह की बीमारी में कई बार नस पर दबाव का पता नहीं चलता है क्योकि जब मरीज की एमआरआई होती है तो वह लेटे हुई अवस्था में होती है जिसमें नस पर दबाव नहीं पडता है और जैसे ही मरीज खडा होता है तो नस पर दबाव पडता है और उसका चलना फिरना मुष्किल को जाता है। जिसके चलते मरीज का इलाज नहीं हो पाता है क्योकि मरीज की एमआरआई की रिपोर्ट सामान्य आती है। संजय माली अभी पूरी तरह से स्वस्थ्य है और खुश है कि उसे कमर के दर्द से निजात मिल गई है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply