Header Banner

शाही सवारी में बोहरा गणेशजी को न्योता

BY — July 25, 2017

आदिवासी समाज में सवारी को लेकर बैठक

उदयपुर। महाकालेश्वर से निकलने वाली भगवान आशुतोष की शाही सवारी के लिए सर्वप्रथम गणेश वन्दना कर भगवान बोहरा गणेश जी को निमंत्रण दिया।

श्रावण महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक रमाकान्त अजारिया, प्रन्यास सचिव चन्द्रशेखर दाधीच, प्रवक्ता महिपाल शर्मा, गोपाल लोहार, समिति सेवा समिति के ललित जैन, नागेन्द्र शर्मा, महिला समिति की दीक्षा भार्गव ने बोहरा गणेश जी जाकर भगवान की पूजा अर्चना कर श्री गणेश को शाही सवारी में आने का निमंत्रण दिया। 31 जुलाई का निकलने वाली शाही सवारी में जाने हेतु आज आदिवासी सकल सामज की ओर से समाज के प्रमुख कार्यकर्ता देवीलाल दाण, अमृतभगोरा, सोहनलाल गमेती, चेन रामजी सरपंच पूरे काया, बारापाल, बलीचा,नैला आदि क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर बैठकों का आयोजन कर दिनांक 31 जुलाई को 2017 को प्रातः 11 बजे गवरी के कलाकारों का पारम्परिक गणेवेश में सम्मिलित होने के लिए आव्हान किया। समस्त समाज के व्यक्तियों ने इसमें भाग लेने का आश्वासन दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply