Header Banner

शहर प्रथम तीन दिवसीय वेडिंग एक्सपो 22 दिसम्बर से

BY — November 4, 2017

उदयपुर। शगुनम वेडिंग्स जयपुर द्वारा फ्लोरल वेडिंग एण्ड लाइफ स्टाईल एक्जीबिशन आगामी 22 से 24 दिसम्बर तक शहर का प्रथम वेडिंग एक्सपो के रूप में सौ फीट रोड़ स्थित अशोका पैलेस में आयोजित होगा। जिसमें एम स्क्वायर इवेन्ट एण्ड प्रोडक्शन हाउस वेन्यू पार्टनर होगा। इसमें दुल्हनों सहित सामान्य महिलाओं के काम आने वाली हर आधुनिक एवं नवीन सामग्री उपलब्ध होगी।

शगुनम वेडिंग्स के महेन्द्र सिह ने बताया कि इस एक्सपो में जयपुर,अहमदाबाद एवं दिल्ली के कारोबारी मिलकर 50 से अधिक स्टॉल लगाकर दुल्हनों एवं सामान्य महिलाओं के पहनने के लिये आधुनिक एवं नवीन डिजाईनों के वस्त्र, आर्टिफिशियल एवं ओरिजनल गोल्ड ज्वैलरी, कटलरी, लेडिज फुटवियर,नेशनल एवं इन्टरनेशनल ब्राण्डेड मेकअप मटेरियल्स,होम डेकोरेशन के उत्पाद सहित दुल्हा एवं दुल्हनों के वस्त्र उपलब्ध होंगे।
उन्होंने बताया कि एक्सपो का उद्घाटन टीवी सीरियल्स की सेलिब्रिटी द्वारा करवाया जायेगा। शहर में शादी के बंधन में बंधने वाली भावी दुल्हनों को लेकर बेस्ट ब्राइडल के लिये 24 दिसम्बर को एक प्रतियोगिता करायी जायेगी। जिसमें विजताओं को पुरूस्कृत करने के साथ-साथ सभी प्रतिभागी दुल्हनों को उपहार प्रदान किये जायेंगे। जिनके पंजीकरण 22 दिसम्बर से प्रारम्भ होकर 24 दिसम्बर की सुबह तक होंगे। उन्होंने बताया कि शहर में पहली बार आयोजित हो रहे अपनी तरह के पहले इस वेडिंग एक्सपो में पुरूष-महिला एवं दुल्हा, दुल्हनों के लिये आधुनिक उत्पाद देखने को मिलेंगे। महेन्द्रसिंह ने बताया कि इसके अलावा शहर की उन महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा जो संघर्षशील रहते हुए एक मुकाम पर पंहुचकर शहर का नाम रोशन किया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply