Header Banner

बोहरा यूथ गर्ल्स विंग ने वितरित किए अनाज, कपड़े

BY — November 4, 2017

उदयपुर। सुधारवादी दाऊदी बोहरा समाज ( बोहरा यूथ) की महिला प्रकोष्ठ ‘बोहरा यूथ गर्ल्स विंग’ ने फाउंडेशन डे के उपलक्ष्य में इमाम हुसैन और 72 शोहदा ए कर्बला और मासूम बीबीओ के सदके में बोहरवाड़ी स्थित दाऊदी बोहरा जमात एवं बोहरा यूथ संस्थान के कार्यालय में गरीब लोगो को अनाज, कम्बल एवं शाल वितरित किये।

बोहरा यूथ गर्ल्स विंग की अध्यक्ष सकीना दाऊद ने बताया की हमारी सोसायटी गरीबो और बेसहारा महिलाओ की सेवा में हमेशा से अग्रणी रही है और समय-समय पर इस तरह की गतिविधियों का आयोजन करती रहती है । इसी आशय से आज यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे करीब 40 बीपीएल परिवारों को राशन, कम्बल एवं शाल वितरित किए गए। उन्होंने बताया की इस तरह की कार्यक्रम भविष्य में आशाधाम और थियोसोफिकल सोसाइटी के साथ भी आयोजित किये जायेंगे। वहीँ बोहरा यूथ गर्ल्स विंग की सचिव डॉ ज़रीना ताज ने बताया की इस पुनीत कार्य में गर्ल्स विंग की सदस्याओं ने खुद भी कंट्रीब्यूशन किया तथा समाज के लोगो ने भी आगे चलकर सहयोग राशि प्रदान की। बोहरा बोहरा यूथ गर्ल्स विंग की ओर से वरिष्ठ समाज सेवी जमनालाल जी दशोरा का शाल उढ़ाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान बोहरा यूथ गर्ल्स विंग की अध्यक्ष सकीना दाऊद, सचिव डॉ ज़रीना ताज, सहायक सचिव डॉ यास्मीन डीएम, उपाध्यक्ष नसीम रस्सावाला, शेरेबानू खाखड़ वाला, खैरुन्निसा गुमानी, डॉ अनीसा टिनवाला, माजिदा गज़न्फर, सोफिया डीएम, सिद्दीका राजनगर वाला, ज़ाहिदा ओड़ावाला के अलावा बोहरा यूथ संस्थान के महासचिव गज़न्फर ओकासा वाला, सचिव अनीस मियाजी, तौसीफ मंडी वाला सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply