Header Banner

चिकित्सा शिविर में 197 रोगियों का निःशुल्क उपचार

BY — November 20, 2017

उदयपुर। लायन्स क्लब महाराणा एवं राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद के तत्वावधान में निकटवर्ती गांव कोल्यारी के मोहन आश्रम मे स्व. आत्माराम की स्मृति में निःशुल्क मल्टीस्पेशियलिटी चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। जिसमें गांव के विभिन्न रोगों के 197 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गई।

क्लब अध्यक्ष लायन सी.एस.राठौड़ ने बताया कि शिविर में गांव के मरीजों के लिये नेत्र, दंत, अस्थि, स्त्री एवं सामान्य रोग के चिकित्सकों ने इलाज किया। उन्होंने पाया कि यहां समय-समय पर इस प्रकार के और शिविर के आयोजन की आवश्यकता है।
राजेश शर्मा ने बताया कि कि शिविर में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. सीके आमेटा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश मलिक, फिजिशियन डॉ. रवि एवं डॉ. प्रतीक, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कोमल ईनानी, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल आमेटा,नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कैलाश ने गांव के 197 रोगियों का इलाज किया। क्लब एवं परिषद की ओर से रोगियों को निःशुल्क दवाइयां प्रदान की गई। क्लब की ओर से सी.एस.राठौड़, राजेश शर्मा, अशोक जैन, अशोक माण्डावत, नगर समिति महामंत्री संजय कोठारी के अतिरिक्त परिषद के राजाराम,राधिका लढढ्ा, सुन्दर कटारिया, मनीष गुप्ता, नरेन्द्र सानी ने सेवायें दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply