Header Banner

सराही गई ‘महाराणा-द स्टोरी ऑफ द रूलर्स ऑफ उदयपुर’

BY — March 20, 2012

पैलेस में पांच दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी प्रारंभ

उदयपुर। सिटी पैलेस परिसर के सभा शिरोमणी के दरीखाने में मंगलवार से नि:शुल्क पुस्तक प्रदर्शनी प्रारंभ हुई। प्रदर्शनी में पुस्तक प्रेमियों ने विभिन्न विषयों की पुस्तकें देखी व खरीददारी की। महाराणा मेवाड़ हिस्टोरिकल पब्लिकेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित प्रदर्शनी में राजस्थान का इतिहास, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप, भक्तिमती मीरा, कला एवं संस्कृति, धर्म, हिन्दी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य के अलावा खेल एवं अन्य युवा रूचि के विषय संबंधित पुस्तकें प्रदर्शित की गई है।

महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के उपसचिव प्रशासन भूपेन्द्र सिंह आऊवा ने बताया कि प्रदर्शनी में खासतौर से प्रख्यात लेखक लंदन निवासी ब्रेन मास्टर्स द्वारा अंग्रेजी में लिखित पुस्तक ‘महाराणा-द स्टोरी ऑफ द रूलर्स ऑफ उदयपुर’ को पुस्तक प्रेमियों ने काफी सराहा। इस पुस्तक की कई प्रतियां हाथों-हाथ बिक गई।
पुस्तक में लेखक ने ‘महाराणा-द स्टोरी ऑफ द रूलर्स ऑफ उदयपुर’ वर्ष 1990 में सर्वप्रथम किताब लिखी था। 175 पृष्ठीय इस किताब में 39 रंगीन एवं श्वेत श्याम चित्रों को प्रकाशित किया गया है। प्रदर्शनी सिटी पैलेस म्यूजियम में सभा शिरोमणि का दरीखाना में प्रात: 10 बजे से सायं 4.30 बजे तक चलेगी। इस प्रदर्शनी में पुस्तकप्रेमियों का प्रवेश जगदीश मंदिर रोड़ की तरफ बनी बड़ी पोल से होगा। प्रदर्शनी का समापन 24 मार्च को होगा।
फोटो 1. प्रदर्शनी में पुस्तकों का अवलोकन करते पुस्तक प्रेमी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply