Header Banner

पूर्व सांसद भानू कुमार शास्त्री की शोक सभा में पहुंचीं मुख्यमंत्री

BY — February 26, 2018

पुष्पांजलि अर्पित की, परिजनों को दी सांत्वना

उदयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे पूर्व सांसद भानुकुमार शास्त्री के निधन पर शोक व्यक्त करने सोमवार को उदयपुर पहुंचीं। पुलिस लाइन स्थित हेलीपेड से वे सीधे राजस्थान महिला विद्यालय में आयोजित शोक सभा पहुंचीं, जहां उन्होंने स्व. शास्त्री के परिजनों से मिलकर संवेदना जताई।

पूर्व सांसद, विधायक तथा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके शास्त्री का 24 फरवरी को हो निधन गया था। मुख्यमंत्री ने स्व. शास्त्री की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त किया। वे दिवंगत शास्त्री के भाईयों, बेटे व परिवार की महिलाओं से मिलीं और उन्हें सांत्वना दी। इस मौके पर गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, नगरीय विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी, शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी, राजस्थान सिंधी अकादमी के अध्यक्ष हरीश राजानी, सांसद अर्जुनलाल मीणा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. गिरिजा व्यास, महापौर चन्द्रसिंह कोठारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply