Header Banner

योग शिविर में 75 शिविरार्थी हुए लाभान्वित

BY — March 12, 2018

उदयपुर। योग प्रशिक्षक स्व.डॉ. सुंदरलाल दक की प्रथम पुण्यतिथि पर योग सेवा समिति एवं सुंदरलाल दक चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय निशुल्क योग साधना शिविर का आज चरक छात्रावास के पीछे स्थित समिति परिसर में समापन हुआ।

संस्थापिका एवं संचालिका प्रेम दक ने बताया कि शिविर के दौरान 75 शिविरार्थियों ने विभिन्न योग क्रियाओं, आसन, प्राणायाम, ध्यान योगनिद्रा आदि का योग प्रशिक्षक सुरेश पालीवाल एवं गोपाल डांगी से अभ्यास कर शीर्षासन की अनेक क्रियाएं की।
इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति उमंग के अध्यक्ष प्रकाश वर्डिया एवं रविकांत जोशी व योग सेवा समिति के पदाधिकारी ज्ञानेंद्र मेहता, अजय दक, डॉ शांतिलाल मेहता, संजय दक एवं परिवार के सदस्य उपस्थित थे। शिविर में अपनी सेवाएं देने वाले प्रशिक्षकों को योग सेवा सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में स्वर्गीय दक को पुष्पांजलि अर्पित की गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply