फैशन परेड के आडिशन में 112 बच्चों ने दिखाया दमखम

BY — April 16, 2018

उदयपुर। एम स्वायर की ओर से आगामी 5 व 6 मई को आयोजित किये जाने वाले बच्चों के दो दिवसीय सम्पूर्ण मनोरंजन मेले जम्बूरी में होने वाले फैशन परेड के आॅडिशन आज सौ फीट रोड़ स्थित अशोका पैलेस में सम्पन्न हुए। सैकण्ड राउण्ड के आॅडिशन 28 अप्रेल को होंगंे।

क्रियेशन के राजेश शर्मा ने बताया कि आज आयोजित हुए आॅडिशन में 112 बच्चों ने भाग लेकर अपना दमखम दिखाया। जूनियर एवं सीनियर दो वर्गो में आयोजित आॅडिशन में 6 माह से लकर 6 वर्ष तथा सीनियर वर्ग में 7 वर्ष से लेकर 14 वर्ष तक के बच्चों ने भाग लिया। यह शहर के बच्चों का पहला सबसे बड़ा मेला होगा। आॅडिशन में आये अभिभावक काफी उत्साही दिखे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply