Header Banner

डीपीएस की राजश्री सड़क सुरक्षा सप्ताह में प्रथम

BY — May 1, 2018

उदयपुर। उदयपुर में गत 23 से 30 अप्रेल तक मनाए गए जिलास्तरीय 29 वें सड़क सुरक्षा सप्ताह में विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित पोस्टकार्ड प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल की नवीं कक्षा की छात्रा राजश्री राठौड़ प्रथम रहीं।

जिला कलक्टर विष्णुचरण मलिक ने सप्ताह के समापन पर सुखाड़िया विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में हुए समारोह में राजश्री को पुरस्कारस्वरूप साइकिल प्रदान की। स्कूल के प्रभारी प्राचार्य संजय नरवारिया ने बताया कि स्पर्धा में कक्षा ग्यारहवीं के मयंक चपलोत, नवीं के गंधर्व छीपा, पार्थ प्रीतमदास, इंशा अहमद, प्राची वर्मा, जयन जैन, पूर्वा जैन की रचनाओं का भी चयन किया गया। इन सभी छात्रों को हेलमेट प्रदान किया गया। विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमेन गोविन्द अग्रवाल, हेडमास्टर राजेश धाभाई ने विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए हौसला अफजाई की। विद्यालय के खेलकूद प्रशिक्षक मोहम्मद तौफिक को छात्रों को प्रोत्साहन देते हेतु स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply