Header Banner

विद्यार्थियों को कम्प्यूटर ज्ञान के लिये प्रदान किये 5 कम्प्यूटर

BY — May 9, 2018

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा आज कानोड़ स्थित जवाहर विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को कम्प्यूटर अध्ययन एवं निःशुल्क व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिये 5 कम्प्यूटर प्रदान किये गये।

क्लब अध्यक्ष डा. एनके धींग ने बताया कि पिछले काफी समय से विद्यालय में बच्चों के लिये कम्प्यूटर की आवश्यकता जतायी जा रही थी जिसे क्लब ने प्राथमिकता से इस कार्य को लेते हुए विद्यालय में 5 कम्प्यूटर उपलब्ध करायें। अब विद्यालय में बच्चे कम्प्यूटर का ज्ञान अर्जित कर सकेंगे। इस अवसर पर सचिव दिनेशचन्द्र अग्रवाल सहित अनेक सदस्य एवं कानोड़ के गणमान्य नागरिक तथा शिक्षकगण मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply