Header Banner

अध्यापिका हुई चेन स्नेचिंग का शिकार

BY — March 27, 2012

उदयपुर। शहर में चेन स्नेचिंग की वारदातें रुक नहीं रही हैं। लगातार हो रही इन वारदातों में मंगलवार को भूपालपुरा थाना क्षेत्र में फिर चेन स्नेचिंग हुई। भूपालपुरा निवासी अध्यापिका प्रेमलता चित्तौड़ा पानेरियों की मादड़ी स्थित सरकारी स्कूल में कार्यरत है। वह विद्यालय से घर जा रही थी।

इस दौरान गट्टानी हॉस्पिटल के पास काली बाइक पर एक बदमाश आया और उसके गले में पहनी पौने दो तोला सोने की चेन खींचकर ले गया। अध्याापिका को कुछ समझ नहीं आया। पता चला तब तक उचक्का फरार हो चुका था। अध्यापिका के चिल्लाने पर काफी लोग एकत्र हो गए। मौके पर डिप्टी अनंत कुमार, भूपालपुरा थानाधिकारी मनजीतसिंह आदि मौके पर पहुंचे। नाकाबंदी के बावजूद आरोपी का कुछ पता नहीं चला।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply