Header Banner

श्री महावीर युवा मंच संस्थान में तलेसरा अध्यक्ष, मारू महामंत्री

BY — August 9, 2018

उदयपुर। सामाजिक संस्था श्री महावीर युवा मंच संस्थान उदयपुर का वार्षिक अधिवेशन बड़ी रोड स्थित ऐश्वर्या रिसोर्ट में संस्थान अध्यक्ष श्री चन्द्रप्रकाश चोरडिया की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि संस्थान के मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत थे।

महामंत्री अशोक कोठारी ने वर्षभर की गति-प्रगति का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अध्यक्ष चोरडिया ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल की सफलता का श्रेय सभी सदस्य साथियों को देते हुए सहयोग के लिए आभार जताया। संस्थान के मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत ने सम्बोधित करते हुए बताया कि सकल जैन समाज का बीसवां सामूहिक विवाह समारोह आगामी 26 जनवरी 2019 को आयोजित होगा। साथ ही 22वां सामूहिक क्षमायाचना समारोह पर्युषण तथा दसलक्षण पर्व की समाप्ति के बाद वाले रविार को होगा। इस अवसर पर वर्ष 2018-20 आगामी दो वर्षो के लिए श्री महेन्द्र तलेसरा को अध्यक्ष, श्री सुनील मारू को महामंत्री मनोनीत किया गया। साथ ही शीघ्र ही नवगठित कार्यकारिणी का पदस्थापना समारोह आयोजित करने की घोषणा की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply