तैराकी अंडर-17 व 19 में डीपीएस उदयपुर को जनरल चैम्पियनशिप

BY — September 6, 2018

उदयपुर। आलोक स्कूल हिरणमगरी से.11 द्वारा हाल ही में आयोजित 63वीं जिला स्तरीय (छात्र/छात्रा) अन्डर 17 व अन्डर 19 वर्ष तैराकी खेल प्रतियोगिता में सर्वाधिक पदक प्राप्त कर दिल्ली पब्लिक स्कूल ने जनरल चैम्पियनशिप प्राप्त की।

डीपीएस के तैराकी प्रशिक्षक योगेश मिश्रा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में इसमें निखिल जांगिड़, विमन्यु शर्मा, अक्षत कुम्भत, राघव खंडेलवाल, नासिर चक्कीवाला, सुचेता आमेटा, नव्या सूद, भानुश्री चुण्डावत, गौरवी सिंघवी व अदिति पाटिल आदि का राज्य स्तर पर चयन किया गया। ये छात्र 13 से 18 सितम्बर तक केशवनन्द सीनियर सैकण्डरी स्कूल, सीकर के तत्वाधान में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना प्रदर्शन करेंगे। छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय के प्रो. वाइस चेयरमेन गोविन्द अग्रवाल, प्राचार्य संजय नरवारिया एवं हैडमास्टर राजेश धाभाई ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें उत्साहवर्धित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply