Header Banner

अमिताभ के जन्मदिन पर कटेगा 76 फीट का केक

BY — October 9, 2018

उदयपुर। राजस्थान फिल्मसिटी संघर्ष समिति द्वारा शहर में फिल्मसिटी निर्माण की श्रृख्ंाला में 11 अक्टुबर को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के 76 वें जन्मदिन पर शक्ति काॅर्नर स्थित अशोका बेकरी पर शाम को 76 फीट लंबा केक काटा जायेगा।

समिति के प्रमुख एवं राजस्थान लाईन प्रोड्यूसर मुकेश माधवानी ने बताया कि इस केक को बनाने के लिये शेफ विक्रम माधवानी पिछले दो दिनों से केक निर्माण मंे लगे हुए है। यह शहर के लिये रिकाॅर्ड होगा। मुबंई स्थित अमिताभ बच्चन के निवास पर केक भेजकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की जायेगी।
माधवानी ने बताया कि उस दिन शाम को जो भी व्यक्ति या बालक अमिताभ बच्चन के गेटअप में अशोका बेकरी पर आयेगा उसे एम स्क्वायर प्रोडक्शन की ओर से उपहार दिया जायेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply