Header Banner

इनरव्हील क्लब द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह

BY — October 24, 2018

उदयपुर। इनरव्हील क्लब उदयपुर व दिगबंर जैन स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में खेरादीवाड़ा स्थित स्कूल परिसर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

क्लब अध्यक्ष आशा कुणावत ने बताया कि कक्षा 10 व 12 की कला,वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय की 86 छात्राओं को बेहतर परिणाम देने के फलस्वरूप सम्मानित किया गय, साथ ही छात्राओं का बेहतर परिणाम दिलानें के लिये शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बालिकाआंे का बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम के बारें में विस्तृत जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि विद्यालय की छात्राओं द्वारा नृत्य व जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय में छात्राओं को बैठने के लिये शीघ्र ही 8 बेचें प्रदान की जायेगी, साथ ही बालिकाओं को कूकिंग कक्षाएं लगाकर कूकिंग सिखाई जायेगी। इस अवसर पर एक्मे ग्रुप के निर्मल जैन, विद्यालय की प्राचार्या कला करणपुरीया सहित अनेक अतिथि मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply