उदयपुर। उदयपुर लेकसिटी लेडिज सर्किल 125 एवं सावित्री सृजन शिक्षण संस्थान के सयुक्त तत्वावधान में शहर के एक अनाथालय में बच्चों के लिए उदयपुर राउड टेबल 234 के साथ मिलकर एक प्रोजेक्ट किया। जिसमें 25 बच्चों के लिये स्टेशनरी, टायलेट सामग्री एवं खाद्य सामग्री दी गई।
सर्किल की चेयरपर्सन शबनम तोबवाला ने बताया कि इस अवसर पर राउण्ड टेबल इडिया 89 हैदाराबाद से आशिष और राउण्ड टेबल 193 अहमदाबाद से टेबलर्स ने भाग लिया। इस प्रोजेक्ट में सर्किल 35 की आर्या और टेबलर आशीष ने अपने जन्मदिन मंे उपलक्ष मंे आर्थिक योगदन दिया। सामग्री पा कर बच्चे अभिभूत हो गये थे।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.