Header Banner

डीपीएस की तैराक गौरवी को ‘वूमन अचीवर अवार्ड’

BY — April 9, 2019

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर की कक्षा 10 की तैराक गौरवी सिंघवी को जयपुर में आयोजित एक समारोह में फ्लो अचीवर अवार्ड दिया गया। बे्रकिंग द बैरियर्स थीम पर हुए इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 10 महिलाओं को सम्मानित किया गया किया।

गौरवी को सबसे कम उम्र में 47 किमी की ओपन स्विमिंग करने पर सम्मान मिला है। गौरवी पूर्व में भी 14, 36 और 47 किमी की ओपन स्वीमिंग कर चुकी हैं। फिलहाल वह इंग्लिश चैनल पार करने की तैयारी कर रही है। वे अगस्त में इंग्लिश चैनल पार करने जाएंगी।
गौरवी की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रो.वाईस चैयरमेन गोविन्द अग्रवाल, प्राचार्य संजय नरवरिया एवं प्रधानाध्यापक राजेश धाभाई ने हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply