Header Banner

डीपीएस का पलाश हीरो जूनियर लीग में कप्तान

BY — April 9, 2019

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के कक्षा 12 का छात्र पलाश बारबर का हीरो जूनियर लीग प्रथम (2018-19) टूर्नामेंट में दिल्ली डाइनेमों फुटबाल क्लब के कप्तान के रूप में चयन हुआ है। यह टूर्नामेंट जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली में 6 अप्रैल से 6 मई 2019 तक आयोजित किया जा रहा है।

प्राचार्य संजय नरवारिया ने बताया कि पलाश का सत्र 2018-19 में जम्मू-कश्मीर में आयोजित राष्ट्रीय एस.जी.एफ. आई. में चयन हुआ था। इसी प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर इण्डिया कैंप स्काउट द्वारा ए.आई.एफ.एफ. में भी चयन हुआ, जिसमें उसने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित फुटबाॅल प्रतियोगिता में मेघालय और केरल राज्य की टीमों के विरूद्ध 2 गोल किए।
इस प्रकार पलाश ने राष्ट्रीय स्तर पर फुटबाॅल के क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय एवं उदयपुर शहर को गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रो.वाईस चैयरमेन गोविन्द अग्रवाल, प्राचार्य संजय नरवरिया एवं प्रधानाध्यापक राजेश धाभाई ने पलाश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply