Header Banner

12 दिवसीय धार्मिक संस्कार शिविर प्रारम्भ

BY — May 22, 2019

प्रथम दिन बच्चों ने सीखा योग
उदयपुर। श्री जैनाचार्य देवेन्द्र महिला संस्थान द्वारा देवेन्द्र धाम माॅर्डन काॅम्पलेक्स में आज से 12 दिवसीय धार्मिक संस्कार शिविर का आयोजन से प्रारम्भ हुआ है। जिसमें 100 बच्चें भग ले रहे है।

संस्थान अध्यक्ष डाॅ. सुधा भण्डारी ने बताया कि शिविर के प्रथम दिन आज बच्चों ने स्वस्थ रहने के लिये येाग प्रशिक्षक अशोक जैन व प्रेम जैन से योग की विभिन्न प्रकार की क्रियांए सीखी। जिसमें ध्यान योग, प्राणायाम, योगासन का अभ्यास किया।
ममता रांका ने बताया कि शिविर में बच्चों को धार्मिक अध्ययन के साथ-साथ सुसंस्कारों से उनका सर्वांगिण विकास किया जायेगा। शिविर प्रतिदिन प्रातः सवा सवा छः से सवा बारह बजे तक आयोजित किया जायेगा। शिविर में 6 से 16 वर्ष तक के बालक-बालिकायें भाग ले रहे है। इसके अलावा बच्चें प्रतिक्रमण,भक्तामर, कहानियंा, धार्मिक खेल,धार्मिक संस्कार शिक्षा,भजन, गीत,रंगोली, पेपर क्राफ्ट,एम्ब्राईडरी, ज्वैलरी, ड्राईंग, आइसक्रीम स्टीक, फ्लावर पाॅट,डांस क्लासेस, कव्वाली,नाटक, स्वास्थ्य जांच, प्रतियोगिताएं आदि का प्रशिक्षण लेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply