Header Banner

बाढ़ पीड़ितों के लिये एकत्रित किये वस्त्र

BY — August 26, 2019

उदयपुर। पर्युषण पर्व में बाढ़ पीड़ि़तों के लिये श्री जैनाचार्य देवेन्द्र महिला मण्डल की महिलाओं द्वारा देवेन्द्र धाम में वस्त्र एकत्रित किये जा रहे है। जिन्हें शीघ्र ही प्रशासन के माध्यम से बाढ़ पीड़ितों के लिये भिजवायें जायेंगे।

मण्डल की अध्यक्ष डॉ. सुधा भण्डारी एवं महामंत्री ममता रांका ने बताया कि रेखा चोर्डिया के नेतृत्व में एकत्रित किये जा रहे वस्त्र एवं अन्य प्रकार की सामग्री शीघ्र ही भिजवायी जायेगी। इस अवसर पर रानी मेहता, रेखा चित्तौड़ा,ललिता बापना, मधु बोर्दिया,विभा वागरेचा, मंजू चपलोत, आदि सदस्याओं ने सहयोग किया। पर्युषण पर्व के दौरान प्रतिदिन प्रतिक्रमण होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply