Header Banner

पेसिफिक में कारपोरेट साफ्ट स्किल्स पर सर्टीफिकेशन प्रोग्राम

BY — August 29, 2019

पेसिफिक विश्वविद्यालय के फैकल्टी आफ मैनेजमेन्ट में ‘इफेक्टिव बिजनेस प्रजेन्टेशन’ विषय पर काॅरपोरेट साॅफ्ट स्किल्स सर्टीफिकेशन प्रोग्राम का आयोजन हुआ। कार्यशाला में प्रतिभागियों को प्रभावी बिजनेस पे्रजेन्टेशन तैयार करने के गुर सिखाए गये।

डीन, प्रो. महिमा बिड़ला ने बताया कि पेसिफिक एम.बी.ए. महाविद्यालय में वर्ष भर में ऐसी अनेक कार्यशालायें, सेमीनार आदि आयोजित किये जाते हैं जो एमबीए कार्यक्रम को समृद्ध बनाते हैं। इसी क्रम में इस सर्टीफिकेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम संयोजक डा. कुलविन्दर कौर ने जानकारी दी कि कार्यशाला के दौरान विभिन्न सत्र आयोजित हुए जिनमें प्रतिभागियों को प्रभावशाली बिजनेस प्रेजेन्टेशन के महत्व, संरचना एवं उन्हें तैयार करने के तरीकों के बारे में बताया गया। विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को बताया कि किस प्रकार प्रभावशाली प्रेजेन्टेशन किसी भी संस्थान के आन्तरिक संवाद, बाहरी कम्युनिकेशन तथा ग्रोथ आदि में मददगार होता है। उन्होंने यह भी समझाया कि संस्थान के कर्मचारियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में भी उत्कृष्ट प्रेजेन्टेशन की महत्वपूर्ण भुमिका होती है। कार्यशाला के दौरान विषय विशेषज्ञ अली यावर रेहा ने प्रतिभागियों को पावर प्वांइट एवं अन्य साधनों का उपयोग कर प्रभावी बिजनेस प्रेजेन्टेशन तथा काॅरपोरेट साॅफ्ट स्किल के विभिन्न आयामों के बारे में बताया। कार्यशाला में विभिन्न महाविद्यालय के 31 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply