Header Banner

तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय रेकेटलोन टुर्नामेन्ट आज से

BY — January 9, 2020

देश-विदेश के 57 खिलाड़ी लेंगे भाग
उदयपुर। राजस्थान रेकेटलोन की ओर से भारत में पहली बार फिल्ड क्लब मैदान पर आयोजित किये जा रहे तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय रेकेटलोन टुर्नामेन्ट शुक्रवार से प्रातः 9 बजे प्रारम्भ होगा।

इण्डियन रेकेटलोन इण्डियन स्पोटर््स एसोसिएशनल के अध्यक्ष केके चीमा ने आज यहंा बताया कि टेबल टेनिस, बेडमिन्टन, स्क्वेश एवं लाॅन टेनिस खेल में महारत हासिल रखने वाला खिलाड़ी ही इस टुर्नामेन्ट को खेल सकता है। इसमें भाग लेने वाले हर खिलाड़ी को इन चारों खेल को खेलने होते है। अब तक यह टुर्नामेन्ट यूरोप जैसे देशों में ही खेले जाते थे।
उन्होंने बताया कि भारत में पहली बार आयोतिज हो रहे इस टुर्नामेन्ट देश के 3 महिलाओं सहित 46 तथा विदेश के 11 कुल 57 खिलाड़ी भाग ले रहे है। इसमें प्रत्येक खिलाड़ी को प्रत्येक खेल के 21-21 पाॅइन्ट के लिये खेल खलना होता है जो सर्वाधिक पाॅइन्ट अर्जित करेगा वह विजेता होगा।
वल्र्ड रेकेलोन के अध्यक्ष डंकन स्टाहल ने बताया कि महिला-पुरूष के अलग‘-अलग टुर्नामेन्ट होंगे। इसमें एलीट, एडवान्स व एमेच्योर केटेगरी में खेले जायेंगे। हाल ही में थाईलैण्ड आयोजित थाईलैण्ड ओपन में रेकेटलोन प्रतियोगिता में भाग ले कर विभिन्न केटेगरी मे ंएक गोलड,एक रजत सहित कुल 6 पदक जीते थे। राजस्थान रेकेटलोन के उपाध्यक्ष दीपक भ्ंासाली ने बताया कि इस टुर्नामेन्ट में स्विट्जरलैण्ड, जर्मनी, हांेगकोंग, ब्रिटेन से खिलाड़ी भाग लेंगे। उदयपुर से विक्रमादित्य चैफला ने वल्र्ड रेकेटलोन प्रतियोगिता में भाग ले कर शहर का नाम गौरवान्वित किया था। इस अवसर पर राजस्थान रेकेटलोन के अध्यक्ष मनीष मुर्डिया, सचिव विक्रमादित्य चैफला, कोषाध्यक्ष प्रशंात सेन सहित अनेक पदाधिकारी व खिलाड़़ी मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply