परमाणु भौतिकी में करियर पर वेबिनार

BY — July 21, 2020

पेसिफिक यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ साइंस के भौतिकी विभाग द्वारा वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार का विषय परमाणु भौतिकी में करियर, परमाणु ऊर्जा और विकिरण भौतिकी के मूल सिद्धांत पर था।

वेबीनार के वक्ता डॉक्टर अमित कुमार वैज्ञानिक अधिकारी जो कि परमाणु ऊर्जा विभाग के इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र के रेडियोलॉजिकल और पर्यावरण सुरक्षा विभाग में कार्यरत हैं वक्ता के द्वारा उपरोक्त विषय पर व्याख्यान दिया गया जिसमें कि उन्होंने भारतीय परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के तहत वर्तमान में काम करने वाले परमाणु रिएक्टर और निर्माणाधीन परमाणु रिएक्टर पर प्रकाश डाला। इसके साथ.साथ उन्होंने परमाणु ऊर्जा के मूलभूत सिद्धांत को बहुत ही अच्छी तरीके से समझाया इसके बाद उन्होंने रेडिएशन फिजिक्स के सिद्धांतों के बारे में भी चर्चा की अंत में उन्होंने परमाणु ऊर्जा विभाग में करियर के अवसरों के बारे में विस्तार से बताया तथा वेबीनार में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की समस्याओं का समाधान भी किया । कार्यक्रम के अंत में डॉ गजेंद्र पुरोहित, निदेशक फैकल्टी ऑफ साइंस, प्रोफेसर बीएम व्यास, डॉ अभिषेक सक्सेना, दीपक व्यास धन्यवाद दिया तथा संचालन डॉक्टर जयेश भट्ट एवम् नीलम नागदा ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply