Header Banner

हिन्द जिंक की सखी परियोजना के तहत ऋण वितरित

BY — February 26, 2021

जिंक स्मेल्टर देबारी के आडिटोरियम में आयोजित समारोह में हिन्दुस्तान जिंक मंजरी फाउण्डेशन ओर हनुमान वन विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में संचालित सखी परियोजना के अंतर्गत राजस्थान मरुधरा की ओर से 25 स्वयं सहायता समूहों को कुल 60 लाख रुपये के ऋण वितरित किये गये।

इस कार्यक्रम में राजस्थान मरुधरा बैंक के क्षेत्रीय प्रबन्धक कमल सक्सेना, साकरोदा ब्रांच के मैनेजर अनिल जैन, देबारी ब्रांच के रोहित त्रिपाठी व कानपुर के ब्रांच मैनेजर केशव दाधीच, सवीना ब्रांच से सुरेंद्र बालोत व अशोक पुरोहित पूर्व ब्रांच मैनेजर आरएमजीबी, हिन्दुस्तान जिंक के हेड.कामर्शियल अनिल राठी और सीएसआर टीम उपस्थित रही। इस कार्यक्रम में हनुमान वन विकास समिति से राजकरण यादव, हितेश शर्मा, भूरालाल, लक्ष्मीलाल, प्रेमशंकर, पुष्कर, जशोदा व समूह सखियों ने भाग लिया। ज्ञातव्य रहे कि हिंदुस्तान जिंक सदैव अपने कार्यक्षेत्र के आस.पास सामुदायए महिलाओं एवं ग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply