हिन्द जिंक ने की कर्मचारियों को बोनस एवं एक्स ग्रेशिया की घोषणा

BY — October 30, 2021

उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक प्रबंधन द्वारा वर्ष 2020-21 हेतु कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों के लिये बोनस एवं एक्स ग्रेशिया की घोषणा की गयी है। घोषणा के तहत् सभी स्थायी श्रमिकों को 1 लाख 30 हजार सभी अण्डरग्राउण्ड संविदा श्रमिकों को 74000 रूपये सभी सरफेस संविदा श्रमिकों को 17000 रूपये गुडविल जेस्टर के साथ 8.33 वास्तविक सैलरी पर बोनस दिया जाएगा।

बोनस की घोषणा पर हिन्दुस्तान जिंक वर्कस फेडरेशन के अध्यक्ष यूएम शंकर दास ने हिन्दुस्तान जिंक प्रबंधन को श्रमिकों और फेडरेशन की ओर से धन्यवाद देते हुए कहा कि दीवाली से पूर्व बोनस की घोषणा से त्यौहार को कर्मचारियों के परिवार और अधिक उत्साह से मना सकेगें।
इस अवसर पर हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण मिश्रा, सीएचआरओ अजय सिंह, एचआर विभाग से विनोद नायर मोहम्मद अली, कृष्णाराम एवं फेडरेशन के अध्यक्ष यूएम शंकर दास, महामंत्री कल्याण सिंह शक्तावत, प्रकाश श्रीमाल, मांगी लाल अहीर, घनश्याम सिंह राणावत, एमके लोढा, लालूराम मीणा, एमके सोनी, केजी पालीवाल उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply