• Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments

You might also like

वेदांता डीमर्जर के लिए 1 मई रिकॉर्ड तिथि निर्धारित

पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

Print Friendly, PDF & Email
  • ARTI SANGRAH
  • Business
  • Editorial
  • Featured
  • From the Past
  • Gallery
  • MY STYLE MY FASHION
  • News
    • Udaipur District
  • Personalities
  • Investments
No Result
View All Result
SUBSCRIBE

Home Featured

प्रदेश को देश के दूसरे बड़े क्रिकेट स्टेडियम की सौगात

admin by admin
March 30, 2023
in Featured
0
प्रदेश को देश के दूसरे बड़े क्रिकेट स्टेडियम की सौगात
87
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

वेदांता डीमर्जर के लिए 1 मई रिकॉर्ड तिथि निर्धारित

पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

राजस्थान दिवस पर आरसीए और वेदांता-हिन्दुस्तान जिंक के मध्य एमओयू
पहले चरण में जयपुर के चौप में अनिल अग्रवाल अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 40 हजार दर्शको की क्षमता सहित होंगे 11 पिच

जयपुर। राजस्थान दिवस पर प्रदेश को एक बड़ी सौगात देते हुए चौप जिला जयपुर में निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम हेतु राजस्थान क्रिकेट संघ और वेदांता की हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के बीच ऐतिहासिक एमओयू हुआ। इस एमओयू के तहत वेदांता की हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड राजस्थान क्रिकेट संघ को 300 करोड़ रूपये देगा एवं अब यह स्टेडियम ‘‘अनिल अग्रवाल अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, जयपुर’’ के नाम से जाना जायेगा।

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम स्थित आरसीए एकेड़मी पर आयोजित हुए भव्य समारोह में इस ऐतिहासिक एमओयू पर राजस्थान क्रिकेट संघ के सचिव भवानी शंकर सामोता एवं हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरूण मिश्रा ने हस्ताक्षर किये।
राजस्थान क्रिकेट संघ के मुख्य संरक्षक एवं राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने कहा कि इस स्टेडियम के बनने से उनका बरसों पुराना सपना साकार होगा एवं राजस्थान को विष्वस्तरीय क्रिकेट सुविधाएं मिलने की शुरूआत होगी। उन्होने हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वेदांता का सहयोग ना केवल पहले चरण में अपितु स्टेडियम निर्माण के द्वितीय चरण के साथ-साथ राजस्थान में क्रिकेेट व अन्य खेलो को बढ़ावा देने के लिए भी जारी रहेगा।
राजस्थान क्रिकेट संघ के अध्यक्ष वैभव गहलोत ने कहा कि नये स्टेडियम के निर्माण से अन्तर्राष्ट्रीय सुविधाओं के साथ एक बेहतरीन स्टेडियम उपलब्ध हो सकेगा। उन्होने हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड़ द्वारा स्टेडियम निर्माण हेतु 300 करोड़ रूपये की सहायता का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि स्टेडियम निर्माण के पहले चरण में 40,000 दर्शकों के बैठने की सुविधा प्राप्त होगी जिसे बाद में बढाकर 75,000 किया जायेगा।
उन्होने राजस्थान के मुख्यमंत्री को भी धन्यवाद दिया एवं कहा कि राज्य सरकार द्वारा 100 एकड भूमि रियायती दरों पर आरसीए को आवंटित की गयी जिस पर इस भव्य स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री की ‘‘फिट राजस्थान-हिट राजस्थान’’ की सोच रही है जिसके चलते इस वर्ष का राज्य बजट भी खेल एवं युवाओं को समर्पित किया गया है। वैभव गहलोत ने बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी एवं बीसीसीआई के सचिव जय शाह को भी उनके योगदान के लिए विषेष रूप से धन्यवाद दिया।
समारोह को संबोधित करते हुए हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड़ की चेयरपर्सन एवं नॉन एक्जीक्यूटीव डायरेक्टर वेदांता लिमिटेड प्रिया अग्रवाल हैबर ने कहा कि भारत में क्रिकेट एक खेल से अधिक है और चौंप में क्रिकेट स्टेडियम हर उस खिलाड़ी को अवसर देगा जो क्रिकेट में देश का प्रतिनिधित्व करने की इच्छाशक्ति रखता है। उनका कहना था कि वेदांता समूह, देष को एक वैष्विक खेल महाशक्ति में परिवर्तित करने और खेलो के क्षेत्र में बुनियादी स्तर की प्रतिभाओं को उनके समग्र विकास के लिए सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
समारोह को संबोधित करते हुए हिन्दुस्तान जिं़क के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरूण मिश्रा ने कहा कि आज रामनवमी के अवसर पर राजस्थान में क्रिकेट के वृहद् विकास हेतु एक ऐतिहासिक शुरूआत की गयी है जिसके दूरगामी परिणाम देखने को मिलेगें। हिन्दुस्तान जिं़क राज्य में खेलो के विकास के साथ-साथ ग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा कि हम सीएसआर के तहत राजस्थान के कई गांवो को लाभान्वित कर रहे है।
वेदांता लिमिटेड़ की डायरेक्टर ग्रुप कम्युनिकेशन ऋतु झिंगोन ने कहा कि आज से 5 वर्ष पूर्व नवरात्र में ही वेदांता समूह द्वारा नन्दघर योजना की शुरूआत की गयी थी। उन्होने बताया कि इस योजना के तहत उनकी कम्पनी गरीब व जरूरमंद बच्चो व महिलाओं को यथासंभव सहयोग प्रदान कर रही है। उन्होने बताया कि राज्य में आंगनबाड़ी मॉडल पर नन्दघर विकसित कर बच्चों को लाभान्वित किया जा रहा है।
राजस्थान रॉयल्स के चीफ कोच कुमार संगकारा अपनी टीम के साथ उपस्थित थे। अपने उद्बोधन में संघाकारा कहा कि कोरोना कॉल के बाद हमें अपने होम ग्राउण्ड़ सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में दुबारा खेलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
राजस्थान रॉयल्स के प्रशंसकों को आश्वस्त करते संघाकारा ने कहा कि मौजूदा सीजन में राजस्थान रॉयल्स जीत के परचम फहरायेगी। उनका कहना था कि राजस्थान क्रिकेट संघ द्वारा बनाये जा रहे नये अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम से राजस्थान के खिलाड़ियांे को अपनी प्रतिभा साबित करने के पर्याप्त अवसर सुलभ होगें एवं प्रषिक्षण आदि के लिए एक अच्छा मंच भी मुहैया होगा।
इस अवसर पर प्रिया अग्रवाल हैबर ने एमोयू पर हस्ताक्षर होने के बाद 300 करोड़ रूपये के चैक का प्रतीक आरसीए अध्यक्ष श्री वैभव गहलोत को भेंट किया। राजस्थान क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष रामपाल शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
समारोह में आरसीए के सचिव भवानी शंकर सामोता, उपाध्यक्ष शक्ति सिंह राठौड, कोषाध्यक्ष रामपाल शर्मा संयुक्त सचिव राजेश भड़ाना कार्यकारी सदस्य फारूख अहमद पूर्व सचिव महेन्द्र शर्मा एवं सलाहकार जीएस सन्धु भी उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में विभन्न जिला क्रिकेट संघो के सचिव, राजस्थान रायल्स की टीम, राजस्थान के पूर्व एवं वर्तमान खिलाड़ी, कोच, एम्पायर्स, स्कोरर्स, फिजियो, ट्रेनर्स आदि भी मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
Tags: cricket stadium at chaup jaipurFeaturedhind zinc mou with govt for stadiumhind zinc vedanta gave 300 crore for stadiumudaipur hind zinc give 300 crores for cricket stadiumप्रदेश को देश के दूसरे बड़े क्रिकेट स्टेडियम की सौगात
Share35Tweet22Send
Previous Post

स्कूटी पाकर खिले दिव्यांगों के चेहरे

Next Post

रामचरितमानस की रचना का 450 वां वर्ष: शर्मा

admin

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Recommended For You

वेदांता डीमर्जर के लिए 1 मई रिकॉर्ड तिथि निर्धारित

by admin
April 21, 2026
0
VEDANTA PLAYS FOR THE SPORTS

शेयर आवंटन के विवरण की घोषणामुंबई : वेदांता लिमिटेड ने आज घोषणा की है कि इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अपनी पूर्व घोषित ’कम्पोजिट स्कीम ऑफ़ अरेंजमेंट’ को...

Read more

पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

by admin
April 21, 2026
0
पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चिकित्सको ने एक 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेंटीमीटर का विशाल ट्यूमर निकालकर न केवल उसकी जान बचाई, बल्कि...

Read more

हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

by admin
April 20, 2026
0
हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

उदयपुर के देबारी स्मेल्टर प्लांट से 41 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी, इस पहल से अगले कुछ वर्षों में 11 हजार टन से अधिक कार्बन उत्सर्जन कम...

Read more

इशरे उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोहः ग्रीन टेक्नोलॉजी और युवा नेतृत्व से नई दिशा

by admin
April 19, 2026
0
इशरे उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोहः ग्रीन टेक्नोलॉजी और युवा नेतृत्व से नई दिशा

ईशरे उदयपुर सब चेप्टर के अध्यक्ष यश सेन,अध्यक्ष निर्वाचित धीरज टांक एवं सचिव ललित अरोड़ा बनेउदयपुर। इंडियन सोसायटी ऑफ हीटिंग, रेफ्रिजरेटिंग एंड एयर कंडीशनिंग इंजीनियर्स (इशरे) के उदयपुर...

Read more

तीन पीढ़ियों की विरासत अब सीधे ग्राहकों तक

by admin
April 19, 2026
0
तीन पीढ़ियों की विरासत अब सीधे ग्राहकों तक

उदयपुर में ‘मेक माय क्राफ्ट’ आउटलेट का उद्घाटन, हस्तनिर्मित चांदी ज्वैलरी, फर्नीचर व आर्टिकल्स अब वाजिब दाम पर उपलब्ध, नाथद्वारा में भी जल्द खुलेगा शोरूमउदयपुर। चांदी की हस्तनिर्मित...

Read more
Next Post
रामचरितमानस की रचना का 450 वां वर्ष: शर्मा

रामचरितमानस की रचना का 450 वां वर्ष: शर्मा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की सुर्खियां

VEDANTA PLAYS FOR THE SPORTS

वेदांता डीमर्जर के लिए 1 मई रिकॉर्ड तिथि निर्धारित

April 21, 2026
पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

पीएमसीएच में 72 बर्षीय महिला की छाती से 18 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकाल दिया जीवनदान

April 21, 2026
हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

हिन्दुस्तान जिंक ने अपने संयंत्र में शुरू की राजस्थान की पहली ईवी बस सेवा,ग्रीन मोबिलिटी को तेजी

April 20, 2026
इशरे उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोहः ग्रीन टेक्नोलॉजी और युवा नेतृत्व से नई दिशा

इशरे उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोहः ग्रीन टेक्नोलॉजी और युवा नेतृत्व से नई दिशा

April 19, 2026
तीन पीढ़ियों की विरासत अब सीधे ग्राहकों तक

तीन पीढ़ियों की विरासत अब सीधे ग्राहकों तक

April 19, 2026
राज्य के 20 हजार घरों में बनेंगे शौचालय

डीएवी एचजेएल सीनियर सेकेंडरी जावर के कक्षा-10 के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

April 18, 2026
पेसिफिक मेडिकल के नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने मोल्डिट क्ले और पेस्टल आर्ट से बिखेरा कला का जादू

पेसिफिक मेडिकल के नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने मोल्डिट क्ले और पेस्टल आर्ट से बिखेरा कला का जादू

April 17, 2026

प्रायोजित स्‍थान

March 2023
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Feb   Apr »

प्रायोजित स्‍थान

पाठक दीर्घा

  • Vincent4317 on पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी वाय चंद्रचूड़ ने की वायसरॉय वेदांता रिपोर्ट की कड़ी निंदा
  • pharmeasy on मुख्यमंत्री के नाम लिखवाए पोस्ट कार्ड
  • Mahendra Talesara, Shantivila 80,Mahapragya Vihar Mahendra Marg,near Bherav Bag. Behind Celebration Mall.Bhuwana Udaipur. Pin Code 313001 +91 294-3551502 0294-2440444 Mobile No. 9414160642 on रेडियेशन्स के दूरगामी प्रभाव खतरनाक -पोद्दार
  • geetmishra.com on रिसॉर्ट से लड़कियों सहित 70 जने गिरफ्तार
  • Yogesh Agrawal on हिन्दुस्तान जिंक इन्कलुजन व सोशल इम्पेक्ट पर बेस्ट एचआर प्रैक्टिसेज के लिए सम्मानित

BROWSE BY TAG

bjp udaipur congress udaipur education udaipur fatahnagar news Featured gmch udaipur hindi news hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur jrnvu udaipur latest news udaipur latest updates udaipur lions club udaipur mcu udaipur mlsu udaipur MPUAT udaipur msmmtc udaipur news news of fatahnagar pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur rotary udaipur terapanthi sabha udaipur Udaipur udaipur bjp udaipur congress udaipur hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur latest news udaipur mcu udaipurnews udaipur news udaipur pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur terapanthi sabha

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

No Result
View All Result
  • Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments
  • Category
    • ARTI SANGRAH
    • Business
    • Editorial
    • Featured
    • From the Past
    • Gallery
    • MY STYLE MY FASHION
    • News
      • Udaipur District
    • Personalities
    • Investments

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?