Header Banner

विद्यार्थियों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

BY — April 23, 2012

विद्या भवन पॉलिटेक्निक में टेक्नो-ब्लास्ट का आयोजन

उदयपुर। विद्या भवन पॉलिटेक्निक का वार्षिकोत्सव ’टेक्नो—ब्लास्ट 2012‘ का समापन रंगारंग प्रस्तुतियों से हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गाने व नृत्य की दमदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को तीन घंटे बांधे रखा। निर्णायकों न्यूज 24 चैनल-नोएडा की एंकर रूबिका लियाकत, शांति निकेतन महाविद्यालय की रितु वैष्णव, केन्द्रींय विद्यालय के प्रशासक आगम खेरा, विद्या भवन की प्राध्यापिका निर्मला सोलंकी ने सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया।

मुख्य अतिथि पायरोटेक इण्डस्ट्रीज के प्रबन्ध निदेशक पी.एस. तलेसरा थे वहीं विशिष्ट  अतिथि पर्यावरण प्रबन्धक डा. फातिमा, प्रदूषण नियंत्रण मण्डल के अधिकारी नवीन व्यास, सुखाडिया विश्ववविद्यालय की प्रो. मीना गौड़ थी। अध्यक्षता विद्या भवन सोसायटी के व्यवस्था सचिव एस. पी. गौड़ ने की। प्राचार्य अनिल मेहता ने पॉलिटेक्निक की विशेषताओं से परिचित कराया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply