पीएमयू में पंजाबी गायक गुरी की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां

BY — November 16, 2024

चेयरमेन अग्रवाल ने विद्याार्थियो को किया प्रेरित
उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल विश्वविद्याालय के विद्याार्थियो और स्टाफ के लिए 15 नवंबर, 2024 की रात एक यादगार संगीतमय अनुभव लेकर आई, जब मशहूर पंजाबी गायक गुरी ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के आरंभ में विश्वविद्यालय के चेयरमेन राहुल अग्रवाल ने कहा इस तरह के कार्यक्रम हमारे विद्याार्थियो के लिए न केवल मनोरंजन का जरिया हैं, बल्कि यह उन्हें नए जोश और ऊर्जा के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करते हैं। हमें गर्व है कि पीएमयू ऐसा मंच प्रदान कर रहा है जहां शिक्षा और संस्कृति का अद्भुत संगम होता है।

कार्यक्रम की शुरुआत रंगारंग प्रस्तुतियों से हुई जहां छात्रों ने अपने नृत्य और गायन से दर्शकों का मनोरंजन किया। इसके बाद मंच पर पहुंचे गुरी और उनके हिट गानों की गूंज से पूरा परिसर झूम उठा। गुरी ने लवली वर्जिनिया,यार बेली, और सोहने लगदे जैसे सुपरहिट गाने गाकर दर्शकों का दिल जीत लिया।
पंजाबी गायक गुरी की मधुर आवाज और ऊर्जावान प्रदर्शन ने छात्रों को अपने सीटों से उठकर नाचने पर मजबूर कर दिया। दर्शकों के बीच उत्साह इतना अधिक था कि पूरा कार्यक्रम तालियों की गडगडाहट से गूंजता रहा।
कार्यक्रम के अंत में पीएमसीएच की चेयरमेन प्रीति अग्रवाल ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि संगीत वह भाषा है जो हर दिल तक पहुंच सकती है। आज का यह कार्यक्रम हमारे छात्रों को न केवल खुशियां दे रहा है बल्कि यह उन्हें आत्मविश्वास और रचनात्मकता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देता है। हमारा उद्देश्य हर छात्र को उनके जीवन में संतुलन और सफलता की ओर ले जाना है।
इस दौरान गुरी ने मंच से विद्याार्थियो को उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया और अपने फैंस के प्रति आभार व्यक्त किया।
गुरी के बारे में:- गुरी एक भारतीय गायक और अभिनेता हैं जो पंजाबी संगीत और पंजाबी सिनेमा से जुड़े हैं। उन्हें मुख्य रूप से बिलियन बिलियन,यार बेली,मिल लो ना और निररा इश्क जैसे गानों के लिए जाना जाता है। उन्होंने फिल्म सिकंदर 2 से एक अभिनेता के रूप में अपनी शुरुआत की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply