प्रोफेसर शर्मा यूनेस्को महात्मा गांधी संस्थान के अध्यक्ष पद पर पुनर्निर्वाचित

BY — December 8, 2024

पैसिफिक विश्वविद्यालय समूह के आयोजना व नियंत्रण अध्यक्ष प्रोफेसर भगवती प्रकाश शर्मा यूनेस्को संचालित महात्मा गांधी शान्ति व स्थाई विकास संस्थान के आगामी दो वर्ष हेतु पुनः अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

एशिया – प्रशान्त क्षेत्र के देशों के कार्यरत इस ‘अ‘ श्रेणी के संस्थान के गवर्निंग बोर्ड की बैठक में अमेरिका, जापान, फ्रांस, इण्डोनेशिया, कोरिया, श्रीलंका भूटान आदि देशों से आये प्रतिनिधियों ने पर्व सम्मति से प्रोफेसर शर्मा का 2025 – 2026 पुनर्निर्वाचन किया है। गवर्निंग बोर्ड की बैठक में आगामी वर्ष की कार्य योजना व बजट अनुमोदन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्राफेसर शर्मा में संस्थान के आगामी वर्ष की योजनाओं को अंतिम रूप देकर सभी पदाधिकारियों में कार्य आवंटन व यूनेस्को मुख्यालय से बेहतर समन्वय पर बल दिया। संस्थान सम्पूर्ण एशिया प्रशान्त क्षेत्र के देशों में दयालुता, जैव विविधता वैश्विक नागरिकता एवं धारणक्षम विकास के विषयों पर शिक्षण व अनुसन्धान करता है। विगत वर्ष में इस क्षेत्र में 2,30,000 शिक्षार्थियों को इन विषयों पर प्रशिक्षण दिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply